मिर्जापुर। कोविड-19 के दौरान प्रवासी एवं स्थानीय मजदूरों को गांव में ही स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा चलाये गये गरीब कल्याण रोजगार अभियान की मंगलवार को समीक्षा की गई। केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जानकारी ली।
वीसी में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल एवं मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे सामुदायिक महिला एवं पुरूष शौचालय का निर्माण , ग्राम पंचायत भवन, वित्तीय व्यय एवं नेशनल हाइवे पर कराए जा रहे कार्य, जलनिगम, द्वारा कराए जा रहे कार्य, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, वर्मी कम्पोस्ट, प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण, एवं शहरी, रेलवे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरल मिशन, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आदि चलाये जा रहे योजनाओं के बार में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि गांव में प्रवासी तथा स्थानीय मजदूर काम पाकर अपने परिवार के साथ काफी खुश हैं।