फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बिल के समर्थन में किसान मोर्चा अध्यक्ष ने दूर की भ्रांतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बुधवार को किसान बिल के समर्थन में विपक्षी दलों पर किसानों को उकसाने का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने किसानों की तमाम भ्रांतियों को दूर करते हुए किसान बिल के समर्थन में उठाए गए प्रश्न के जवाब दिया। कहा कि किसानों को उनकी उपज के विक्रय की स्वतंत्रता के साथ व्यापारी कृषि मंडी के बाहर भी उत्पादों का व्यापार कर सकता है। कहा यह विधेयक राज्य की मंडियों के अतिरिक्त देश के किसी भी स्थान पर बेचने की स्वतंत्रता प्रदान करता है। किसानों को अपने उत्पाद का किसी भी प्रकार का उपकर देय नहीं होगा।
विज्ञापन

ई-ट्रेडिंग के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक व्यापार का लाभ भी मिल सकेगा। किसान खरीददार से सीधे मिल सकेंगे। बिचौलियों को मिलने वाले लाभ के बजाए उत्पाद की सीधे उपज का मूल्य आसानी से मिल सकेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा किसानों को अनुबंध में तयशुदा दर पर माल बेच सकेगा, जिसका भुगतान भी तीन दिन के अंदर होगा। देश में दस हजार कृषक उत्पाद समूह काम करेंगे जो छोटे छोटे किसानों को जोड़कर उनके उत्पाद का उचित लाभ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें