कटरा कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दहेज हत्या के आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। लालगंज थाना क्षेत्र के उसरी पांडेय निवासी विशेश्वर प्रसाद दुबे ने मंगलवार को कटर कोतवाली में तहरीर देकर ससुराल वालों पर पुत्री को दहेज की मांग को लेकर जान से मारने का आरोप लगाया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, देवर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दहेज हत्या मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति आकर्ष त्रिपाठी, ससुर दयाकान्त त्रिपाठी निवासी राधाकृष्ण कालोनी आवास विकास थाना कोतवाली कटरा को रेलवे स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।