फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खुशी ने पारुल पहलवान को किया चित

विज्ञापन
डोमरी वनदेवी मंदिर परिसर में आयोजित कुश्ती में दांवपेंच आजमाते  पहलवान।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर। धनसिरिया गांव में अनंत चतुर्दशी पर शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम धनसिरिया अखाड़े में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

दंगल में मिर्जापुर की महिला पहलवान खुशी और चंदौली की पारुल के बीच 1500 रुपये की कुश्ती हुई। इसमें मिर्जापुर की खुशी ने चंदौली की पारुल को पटखनी देकर इनाम अपने नाम किया। वाराणसी के सुरेश पहलवान को वन इमिलिया के जगदीश पहलवान ने पटखनी दी।
विज्ञापन

बनारस के संतोष पहलवान व मिर्जापुर के राजेश पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। दंगल में 20 जोड़ी कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें अन्य जनपदों से आए महिला और पुरुष पहलवानों ने दाव पेंच आजमाए। इस दौरान ग्राम प्रधान जनमेजय सिंह, देवशरण सिंह, सतीश सिंह, प्रदीप सिंह, संतोष कुमार, दिलीप पाठक, समारोह सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें