फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता को वीसी से मुक्त रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। फतहां स्थित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय पर शनिवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के तत्वावधान में अवर अभियंताओं ने ध्यानाकर्षण सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा अवर अभियंताओं को वीसी से मुक्त रखा जाए। माह में एक या दो बैठक भौतिक उपस्थिति के साथ किया जाए। अवर अभियंताओं के लंबित पेट्रोल प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान कराया जाए और विभागीय वाहन में जो धनराशि खर्च की गई है उसका किस्तों में भुगतान कराया जाए। वक्ताओं ने कहा कि अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंताओं के विरुद्ध चल रही डीपी प्रकरण का निस्तारण वार्ता में बनी सहमति की समय सीमा के बीतने के बाद नहीं करके उलझाने की कोशिश की जा रही है। वक्ताओं ने मांग की कि उपभोक्ताओं के घर न जाकर फर्जी बिलिंग करने वाली एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी गई कि यदि प्रबंधन इस सत्याग्रह ध्यानाकर्षण के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं करता है तो उसके लिए बैठक में आगे के तीव्र संघर्ष का निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर सतीश बिंद, गोविंद प्रसाद, दिव्येश सविता, रामसिंह, उमेेश गौतम, अभिषेक प्रजापति, अरविंद मौर्य, कमलेश बिंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें