अधिकारी जिले में स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए स्कूल महानिदेशक ने दिशा-निर्देश जारी किया है। इन विद्यालयों का रात में भी निरीक्षण किया जा सकता है, लेकिन साथ में कोई महिला अधिकारी मौजूद होनी चाहिए।
जिले में 10 कस्तूरबा बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। प्रत्येक विद्यालय में 100 की संख्या में छात्राएं पंजीकृत हैं। इस प्रकार से सभी 10 कस्तूरबा विद्यालयों में 1000 छात्राएं पंजीकृत हैं। समय-समय पर विभागीय व प्रशासनिक अधिकारी इन विद्यालयों का निरीक्षण करते रहे हैं, लेकिन अब इस निरीक्षण के लिए महानिदेशक स्तर से निर्देश जारी किया गया है। निर्देशित किया गया है कि इन विद्यालयों का रात में भी निरीक्षण हो सकता है, लेकिन दल में महिला अधिकारी की मौजूदगी अनिवार्य है। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक केशराज सिंह ने बताया कि निरीक्षण का निर्देश आया है। शीघ्र ही निरीक्षण शुरू किया जाएगा।