फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंतित वार्ड में पेयजल संकट

Sun, 28 Jun 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माहे रमजान में कंतित वार्ड के बाशिंदे पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। करीब आठ हजार की आबादी वाले वार्ड में पेयजल समस्या से निदान के लिए जिला एवं पालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


कंतित वार्ड में लगे अधिकांश हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। वहीं मात्र एक ट्यूबवेल पर्याप्त जलापूर्ति नहीं कर पा रहा है। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को कंतित में प्रदर्शन किया।

कंतित वार्ड के लोग वर्तमान समय में स्वच्छ पेयजल के लिए तरस गए हैं। वार्ड में लगे करीब एक दर्जन से अधिक हैंडपंप में से आठ खराब हो चुके हैं।

कंतित वार्ड के छोटी चौक, मजार के उपर, पाल बस्ती, गजिया, मल्हान बस्ती, दर्जियान बस्ती, श्रीवास्तव बस्ती में लगे हैंडपंप रिबोर की बाट जोह रहे हैं। इलाके में लगे हैंडपंप छह माह से खराब पड़े हुए है।
विज्ञापन


हैंडपंपों को दुरुस्त कराने के लिए कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया लेकिन नतीजा सिफर रहा। हालांकि कंतित मेला के पूर्व खराब हैंडपंपों को ठीक कराया गया था जो जलस्तर खिसकने और तकनीकी खराबी के कारण रिबोर की बाट जोह रहे हैं।

 पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वार्ड स्थित कंतित मजार के सामने मार्ग पर सात हार्स पावर का बड़ा ट्यूबवेल लगा है जो लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रहा है।

वार्ड के अब्दुल मलिक, इरफान अहमद, अंसारी अहमद, बारिक अहमद, रहमान शाह, इकबाल शाह, फिरोज, कलाम अहमद आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान इस और आकृष्ट कराते हुए रमजान महीने में वार्ड की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।

उधर, कंतित वार्ड के सभासद गणेश प्रसाद निषाद का कहना है कि पेयजल समस्या से निजात के लिए जिला एवं पालिका प्रशासन को लिखित रूप से कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें