फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : प्रयागराज ने हासिल की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान में आयोजित दो दिवसीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने कानपुर को 21-16 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में मिर्जापुर की टीम ने बलरामपुर को 25-11 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में बालक सब जूनियर 200 मीटर दौड़ में श्रावस्ती के राम मनीष प्रथम, चित्रकूट के विनय कुमार द्वितीय और मिर्जापुर के सरवन तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और तीरंदाजी में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग की सब जूनियर 400 व 200 मीटर दौड़ में बलरामपुर, चित्रकूट और मिर्जापुर की खिलाड़ियों ने स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री आनंद, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख मनीराम और सुरभि शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकांत जालान कानू भाई ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कबड्डी के निर्णायक रवीश कुमार, साहिल, अमित कुमार, आनंद कुमार, शैलेंद्र व सोनू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें