कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम आजमाते खिलाड़ी।-सोशल मीडिया।
कछवां। मझवां के कल्यानपुर में मंगलवार को दो दिवसीय फ्री शील्ड प्रो-कबड्डी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहली कबड्डी लल्लापुर और कल्यानपुर के बीच हुई। इसमें कल्यानपुर की टीम ने 24-12 से जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला अमनी और कल्यानपुर के मध्य खेला गया। इसमें कल्यानपुर 30-20 से जीत हासिल किया। तीसरा कबड्डी मानापुर और चकिया के मध्य खेला गया। जो कि बेहद ही रोमांचक रहा। इसमें मानापुर की टीम ने 22-20 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा कछवां मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने किया।
आयोजक अध्यक्ष अखिलेश मौर्य रहे। लीग मैचों के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें विजेता टीम को फ्री शील्ड ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान मिथिलेश चौबे, आकाश उपाध्याय, प्रमोद, दिलीप सरोज के साथ खेल प्रेमी तथा युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।