मिर्जापुर। जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से मंगलवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संप्रेक्षण गृह में किशोरों को मानक के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। अधिकारियों ने संप्रेक्षण गृह के विभिन्न कक्षों, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरों से संवाद कर भोजन व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साफ-सफाई व भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार द्वितीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।