फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस पिलाकर अनशन कराया समाप्त

Tue, 07 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाघाट स्थित रामटेक मंदिर पर जनहित मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहा अनशन मंगलवार को देर शाम समाप्त हो गया। बीएसए ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन


अनशनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक बीएसए कार्यालय में दिया। राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मीनारायण कुशवाहा ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में मिड डे मील बंद किया जाए। साथ ही स्कूलों की दोहरी शिक्षा नीति को समाप्त हो।

सभी प्राइमरी स्कूलों में वितरित होने वाले लेखन सामग्री और ड्रेस की गुणवत्ता की जांच कराने की भी मांग की। भोजराज त्रिपाठी ने सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें