हसौली गांव में शनिवार को देर रात बिजली की रोशनी में कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। इसमें जुड़ई की टीम ने मठना को तीन अंक से पराजित कर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
रोमांचक मुकाबले में स्कोर 14-11 रहा। शनिवार को रात करीब नौ बजे आयोजित फाइनल मुकाबले को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजक शीतला प्रसाद द्विवेदी एवं ग्राम प्रधान अरुण त्रिपाठी ने विजेता टीम को ट्राफी, मेडल एवं व्यक्तिगत इनाम दिया। जुड़ई टीम के ऋषभ भारद्वाज को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मठना ने 23-12 के अंतर से मिर्जापुर की टीम को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में अभिनव चौहान एवं संदीप दुबे ने अंपायर की भूमिका निभाई। कमेंट्रेटर की भूमिका ओमप्रकाश द्विवेदी एवं स्कोरर की भूमिका में राकेश द्विवेदी ने निभाई।
इस दौरान आशीष द्विवेदी, प्रताप नारायण दीक्षित, सदावृक्ष सिंह, डॉ. योगेश्वर द्विवेदी, रजनीश दुबे, त्रिभुवन नाथ दुबे, गोपाल सोनकर, कुमार बियार, सोनू बियार, शेखर सिंह, ओमकार भारती, रिंकेश्वर दुबे आदि मौजूद रहे।