फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी धन के गबन का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में कूटरचित दस्तावेज व पत्नी का बैंक खाता लगाकर सरकारी धन का गबन करने के आरोपी पति को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ खंड विकास की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

राजगढ़ विकास खंड के किसान इंटर कॉलेज में वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इसमें विकास खंड के रैकरी गांव निवासी संजीत कुमार ने फर्जी दस्तावेज बनाकर विवाहित युवती का पुनर्विवाह कराया। विवाह में मिलने वाला सरकारी धन आरोपी ने अपनी पत्नी के खाते में मंगाकर हड़प लिया। मामला संज्ञान में आने पर तत्कालीन खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल शुरू की।
जांच में यह मामला सामने आया कि रैकरी गांव निवासी संजीत कुमार ने पटेहरा विकास खंड के खंतरा गांव निवासी युवती का विवाह कराने के लिए उसके परिजनों से मिलकर एक वर्ष पहले उनका दस्तावेज लिया था। इस दरम्यान युवती की शादी कहीं और हो गई। आरोप है कि संजीत कुमार ने विवाहित युवती का दस्तावेज बदलकर उसे लहौरा ग्राम पंचायत के गगोदरा गांव का निवासी बता दिया। रैकरी गांव की कुसुम नामक महिला की बैंक खाता संख्या लगा दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही रैकरी गांव निवासी डंगर मुसहर के नाम पर आय व जाति प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनवाकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 2021-22 में रजिस्ट्रेशन कराकर खंतरा गांव की विवाहित युवती का विवाह करा दिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी कुसुम देवी का बैंक खाता लगाकर सामूहिक विवाह में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि हड़प ली। इस पर तत्कालीन विकास खंड अधिकारी ने सत्येंद्र कुमार पर सरकारी धन हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजगढ़ अरुण कुमार दुबे ने बताया कि सरकारी धन गबन करने के आरोपी संजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें