फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जोपा-रामपुर, मिश्रपुर-सीतामढ़ी गंगा घाट पर बने पीपा पुल से आवागमन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना/सीखड़। छानबे क्षेत्र के गंगा नदी में जोपा-रामपुर घाट और मिश्रपुर-सीतामढ़ी पर बने पीपा पुल से आवागमन शनिवार से बंद हो गया। पीपा पुल हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन

अब छानबे क्षेत्र के अलावा मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आने वाले दो और चार पहिया के अलावा ऑटो रिक्शा को आने-जाने के लिए 40 से 50 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर मिर्जापुर के रास्ते गोपीगंज अथवा सीतामढ़ी की ओर पहुंचना होगा। उधर, सिंधोरा घाट गंगा पर बने पीपा पुल को गंगा दशहरा पर तोड़ दिया जाएगा। पीपा पुल पर आवागमन बंद हो जाने से गंगा पार जाना कठिन हो जाएगा। इस पीपा पुल से प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा लोगों का सीखड़ और वाराणसी के लिए आवागमन होता रहा है। पीपा पुल टूट जाने से मिर्जापुर जाने के लिए लोगों को 20 से 25 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील दत्त का कहना है कि बारिश के मौसम को देखते हुए 15 जून से सभी पीपा पुल को हटाने का काम शुरू कर दिया जाता है। जोपा-रामपुर घाट और मिश्रपुर-सीतामढ़ी पर बने पीपा पुल हटाया जा रहा है। गंगा दशहरा से सीखड़-सिंधोरा घाट पर बने पीपा पुल को हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें