मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में एक नई डिजिटल एक्सरे मशीन लगकर तैयार हो गई है। नई डिजिटल एक्सरे मशीन लगने के बाद हैंडओवर हो गई है। अब उसका ट्रायल हो रहा है। जल्दी ही डिजिटल एक्सरे मशीन से जांच की सुविधा मरीजों को उपलब्ध होगी।
मंडलीय अस्पताल में एक पुरानी एक्सरे मशीन है। इसके अलावा एक करोड़ की लागत से एक नई डिजिटल मशीन लगे कई साल हो गए। जिस पर मरीजों का एक्सरे होता है। बड़ी समस्या यह है कि डिजिटल एक्सरे मशीन अक्सर खराब रहती है। इसके चलते मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ता है। एक-दो महीने के अंदर मशीन खराब होती रहती है। मेडिकल काॅलेज बनने के बाद एक नई डिजिटल मशीन लगाने की कवायद शुरू हो गई थी। पुरानी इमरजेंसी के पास नई डिजिटल मशीन लगने लगी। डिजिटल मशीन लगाने का काम पूरा हो गया है। अब उसका ट्रायल हो रहा है। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डाॅ. तरुण सिंह ने शनिवार को नए डिजिटल एक्सरे मशीन कक्ष में पहुंच कर ट्रायल का जायजा लिया। उधर, डिजिटल एक्सरे मशीन चालू तो हो सकती है, लेकिन अस्पताल में बड़ी समस्या रेडियोलाजिस्ट की है। अस्पताल में सिर्फ एक रेडियोलाजिस्ट की तैनाती है। इसके चलते रेडियोलाजिस्ट की कमी की समस्या बनी हुई है। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ.तरुण सिंह का कहना है कि नई डिजिटल एक्सरे मशीन लग गई है। उसका ट्रायल हो रहा है। अस्पताल में एक रेडियोलाजिस्ट है। टेक्निशियन पर्याप्त संख्या में है। चार नए टेक्निशियन की नियुक्ति के लिए जल्दी ही प्रक्रिया शुरू होने वाली है।