जिले में कुछ जगहों पर जिला प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था की गई है लेकिन कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बावजूद पहाड़ी ब्लाक में जिला प्रशासन द्वारा अलाव जलवाने की समु़चित व्यवस्था नहीं की गई।
इससे गरीब असहायों और राहगीरों को भीषण शीत लहर में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कल्लू गुप्ता, रवि कुमार दूबे, राजेश शर्मा, अजय दूबे, संतोष प्रताप सिंह, रामसागर भारती आदि ने जिला प्रशासन
से मांग की है कि जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए पड़री बाजार, भरपुरा, डाढ़ीराम, डगमगपुर, दूबेपुर, अघवार आदि जगहों पर अलाव जलवाया जाए। ताकि राहगीरों को ठंड से आराम मिल सके।