मिर्जापुर। नगर के बुंदेलखंडी स्थित प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति श्रावण माह में होने वाले झूलनोत्सव का गुरूवार से शुभारंभ किया गया। 116 वां झूलनोत्सव व 117 वीं वर्षगांठ में मंदिर परिसर में मनमोहक झांकियां सजाई गई हैं। पहले दिन झांकियों ने श्रद्घालुओं का मन मोह लिया। गुरुवार शाम को पट खुलते ही लोगों की भीड़ झांकियों के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। नयनाभिराम झाकियों में राधा कृष्ण, नरसिंह अवतार, पूतना वध, बकासुर वध आदि शामिल रहीं।