मिर्जापुर। वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए शिक्षण संस्थाओं के मास्टर डाटा बेस में संचालित पाठ्यक्रम, फीस, सीट संख्या आदि को अपडेट किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि मास्टर डाटा में विवरण अपडेट करने की तिथि शासन ने बढ़ा दी है। जिले के सभी दशमोत्तर स्तर के महाविद्यालय, पालीटेक्निक, मैनेजमेंट, आईटीआई, लॉ, नर्सिंग, बीएड, बीटीसी कॉलेज विवरण अपडेट करते हुए अब 30 अगस्त तक डिजिटल सिग्नेचर से लॉक करें। अपडेट छात्रवृत्ति मास्टर डाटा बेस और लॉक पाठ्यक्रम का प्रिंट आउट कार्यालय में जमा करें। उन्होंने कहा कि डिडिटल सिग्नेचर से लॉक नहीं करने पर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन में प्रदर्शित नहीं होंगे। जिसकी संपूूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी।