फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: झारखंड के युवक को ट्रेन से धक्का देकर गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा पुल के पास बुधवार को दोपहर में ट्रेन के अंदर किसी ने युवक को धक्का दे दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगाें ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजवाया गया। घायल के परिजनों को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन

झारखंड के साहबगंज विष्णुपुर निवासी 36 वर्षीय भरत कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद मालदा एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ पांच अन्य साथी भी थे। दिल्ली में काम की तलाश में जा रहे थे। बरौधा पुल के पहले किसी ने उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया। धक्का लगने से वे नीचे गिर गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों न पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर बरौधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजवाया। जहां उसका उपचार किया गया। घायल भरत कुमार ने बताया कि वह अपने पांच साथियों के साथ माल्दा एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था। गेट के पास किसी ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह गिर गया। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन से गिरकर घायल युवक का ट्रामा सेंटर में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें