फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारे से गूंज उठा पूरा विंध्यधाम

Mon, 26 Oct 2015 12:31 AM IST
Jaykare mother echoed the complete Vindhydham
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल के गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद माता के मंदिर पहुुंचे भक्तों ने विधिवत दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की। मंदिर पहुुंचने के बाद किसी ने गर्भगृह में जाकर तो किसी ने झांकी से मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। भक्त हाथ में नारियल-चुनरी, माला-फूल,  रोरी-रक्षा, कपूर-धूपबत्ती एवं प्रसाद लेकर विंध्यधाम पहुुुंचे जहां मां का  फूलों से किया गया भव्य शृंगार का दर्शन पाकर निहाल हो उठे। मां विंध्यवासिनी का  दर्शन-पूजन करने के बाद भक्तों ने जहां एक ओर हवन कुंड का परिक्रमा कर  पुण्य के भागी बने, वहीं धाम परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के  मंदिरों में जाकर विधिवत दर्शन-पूजन भी किया। मंदिर के छत पर  साधक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अनुष्ठान करने में तल्लीन दिखे, वहीं अनवरत मुंडन संस्कार कराने का भी क्रम चलता रहा। पावन विंध्यधाम में दर्शन-पूजन करने के बाद भक्तों ने त्रिकोण परिक्रमा कर  पुण्य के भागी बने। त्रिकोण परिक्रमा करने के दौरान भक्तों ने मां काली व  मां अष्टभुजा         देवी सहित समस्त देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर विधिवत   दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की। विंध्य दरबार में उमड़ी दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देेखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें