फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम आैर भरत का मिलन देखने उमड़ पड़े श्रद्धालु

Sun, 25 Oct 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां क्षेत्र का ऐतिहासिक मेला शुक्रवार की रात को आरंभ हुआ। मुख्य अतिथि सीओ सदर उमाकांत वर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। व्यापार मंडल कछवां के तत्वाधान में मेलेे का आयोजन किया गया। मेले में मनोहारी झांकियां लोगों द्वारा निकाली गई। व्यापार मंडल द्वारा राम लक्ष्मण भरत मिलाप, शिव तांडव, काली मां की झांकी सहित कई मनोहारी झांकियां निकाला। झांकियां जमुआ चौराहे से शुरू होकर साई मंदिर, प्राथमिक विद्यालय थाना चौराहा, नगर पंचायत कार्यालय से होकर पुन: जमुआ चौराहे पर पहुंची। लाग देखने के लिए  लोग उमड़ पड़े। दर्जियान वार्ड में लाग के पहुचंने पर  लोगों ने स्वागत किया।  अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय, संचालन आनंद गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें