फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए जनहित सेना ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर नरायनपुर पुलिस चौकी से शेरपुर चौराहे तक डेढ़ किमी लंबे क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए बृहस्पतिवार को जनहित सेना के कार्यकर्ताओं ने मोटर मंडी के पास प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने कहा कि करीब तीन साल सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नरायनपुर पुलिस चौकी से शेरपुर चौराहे तक सड़क पर जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने अविलंब क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में आत्माराम गोस्वामी, मुहम्मद जकी, आनंद कुमार आजाद, संसार पाठक, हरिहर यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें