फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जमुई ने मिर्जापुर को दो अंक से शिकस्त दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरहर खेलकूद मैदान में अंतरजनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। जमुई और मिर्जापुर के बीच खेले गए मुकाबले में जमुई की टीम ने 21 अंक हासिल कर मिर्जापुर को 19 अंक पर रोकते हुए दो अंक से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट चले मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। टॉस जीतकर मिर्जापुर की टीम पहले मैदान में उतरी। शुरुआती दौर में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर बढ़त बनाने का प्रयास किया। अंतिम दौर में जमुई के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल के साथ अंक जुटाए और दो अंकों से जीत दर्ज की।
इसके बाद हलिया और माधोपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें माधोपुर ने 19 अंक हासिल किए जबकि हलिया की टीम नौ अंक ही जुटा सकी। माधोपुर ने 10 अंक से मुकाबला जीता। डेरवाडीह और मौरवाडीह के बीच हुए मुकाबले में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में मौरवाडीह की टीम ने एक अंक से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपना दल कमेरावादी की विधायक डाॅ. पल्लवी पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में ग्राम प्रधान महानंद पटेल, रेफरी विजय सरोज और ऋषिकेश पांडे तथा कमेंटेटर कमलेश प्रजापति ने भूमिका निभाई। दर्शकों में प्रदीप पटेल, संजय पटेल और राजकुमार, अरविंद, रहीस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें