फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम से रोजाना जूझ रहे नगरवासी

Tue, 01 Sep 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/ मिर्जापुर/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 यातायात विभाग की अदूरदर्शी नीतियों के कारण नगरवासियों को रोजाना जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चाहे नगर का व्यस्ततम बाजार हो या फिर कोई प्रमुख मार्ग हर जगह भीषण जाम लगना अब आम बात हो गई है। नो इंट्री में सुविधा शुल्क लेकर बड़े-बड़े वाहनों को नगर के अंदर प्रवेश कराने से भी जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, वहीं नगर के प्रमुख मार्गों पर विचरण करने वाले छुट्टा पशु भी जाम लगने के कारण बन रहे हैं।

नगर के त्रिमोहानी से घंटाघर और इलियट घाट से त्रिमोहानी तक एकल मार्ग निर्धारित है बावजूद इसके इस प्रमुख मार्ग पर दोनों तरफ से वाहनों का संचालन धड़ल्ले से कराया जा रहा है, जिससे प्रतिदिन जाम लगना आम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नगर क्षेत्र के वासलीगंज, इमामबाड़ा, महंत शिवाला, टटहाई रोड, मुकेरी बाजार, रमईपट्टी, रोडवेज तिराहा, संगमोहाल, तेलियागंज घंटाघर, अस्पताल रोड, गिरधर का चौराहा, त्रिमोहानी सहित कई अन्य प्रमुख स्थानों पर रोजाना जाम लगने से आवागमन बाधित है, बावजूूद इसके महकमा बेपरवाह बना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें