फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझने के लिए मजबूर

Tue, 04 Aug 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 यातायात विभाग की लापरवाही के चलते प्रतिदिन नगरवासी भीषण जाम के झाम से जूझने को मजबूर हैँं।
विज्ञापन


नो इंट्री में सुविधा शुल्क लेकर शहर के अंदर बड़े-बड़े वाहनों को प्रवेश करा दिए जाने से आए दिन लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है।

नगर क्षेत्र के कई सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से तथा सड़क की पटरियों पर बेतरतीब ढंग से छोटे वाहनों के खड़े करने से भी जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।

नगर के त्रिमोहानी से घंटाघर और इलियटघाट वन वे होने के कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन दोनों तरफ से वाहनों का संचालन कराया जाता है, जिससे प्रतिदिन भीषण जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसनही बाजार, त्रिमोहानी, गिरधर का चौराहा, घंटाघर, टटहाई रोड, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, रमईपट्टी, संगमोहाल, इमामबाड़ा में जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें