फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर सोमवार को उत्तर प्रदेश जल निगम संस्थान मजदूर यूनियन के तत्वावधान में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। जलकल कर्मचारियों ने बकाया वेतन व पेंशन भुगतान करने की मांग की। कहा कि वेतन व पेंशन भुगतान नहीं होने से जलकल कर्मचारियों व उनके परिजनों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष महंत सिंह ने कहा कि पेंशन नहीं मिलने के कारण घर के चुल्हे नहीं जल पा रहे हैं। बच्चों की शिक्षा-दीक्षा रूकी पड़ी है। कहा कि समुचित इलाज के अभाव में कई कर्मचारियों की मृत्यु भी हो चुकी है। आत्माराम दुबे, मो. अशफाक खां, अरूण श्रीवास्तव, दीनानाथ पाल, शिव कुमार, नासीर जवाहर लाल मौर्य, अशोक सिंह, नरेशचंद्र शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, उदयभान, विजय सिंह, लल्ला सिंह, अमरनाथ, रविद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें