विंध्य कॉरिडोर के तहत भूमि पूजन व शिलान्यास के बाद आस्थाधाम विंध्याचल में बने पंडाल में सन्नाटा पसरा रहा। हप्ता भर पहले से जहां इसकी तैयारियों को लेकर रात दिन अधिकारियों की मौजूदगी में सैकड़ो की संख्या में लोगों की चहल-कदमी बनी रही वहीं कार्यक्रम समापन के बाद कोई यदि यहां नजर आ रहा था तो मात्र श्रमिक। जो पंडाल व कुर्सियां समेटने में लगे रहे।