फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुस्तक ''चुनार के रतन'' का 20 को जलशक्ति मंत्री विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिहार कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर के कुलपति डॉ. दुनियाराम सिंह भी आयोजन में करेंगे शिरकत
विज्ञापन

जमुई। पत्रकार राजेश पटेल की पुस्तक ''चुनार के रतन'' का विमोचन 20 सितंबर को कैलहट के राजदीप पीजी कॉलेज में अपराह्न 1 बजे से होगा। समारोह के मुख्य अतिथि जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह होंगे। यह जानकारी समारोह के संयोजक सुरेंद्र सिंह पटेल ने सोमवार को कैलहट में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। विशिष्ट अतिथि बिहार कृषि विवि भागलपुर के कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामशकल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली, चुनार भाजपा विधायक अनुराग सिंह, पूर्व विधायक जगतंबा सिंह और वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति त्रिपाठी होंगे। बताया कि चुनार के रतन'' पुस्तक में चुनार की 150 विभूतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। लेखक राजेश पटेल ने काफ़ी शोध करके इसे लिखा है। इस मौके पर ई. राजबहादुर सिंह, समारोह के सह संयोजक भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल और पुस्तक के लेखक राजेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें