फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और ग्रामीणों से मिले जलशक्ति एवं सिंचाई मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के जल शक्ति एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार की रात करीब 10 बजे अपने पैतृक गांव ओड़ी पहुंचे। उन्होंने अपनी माता रामा देवी का आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों से मिलकर उन्होंने समस्याओं की जानकारी ली और समाधान का भरोसा दिया। करीब आधे घंटे तक रहने के बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए वाराणसी रवाना हो गए।
विज्ञापन

कोलना गांव में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर वाराणसी जाते समय मंत्री स्वतंत्र देव अपने गांव पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही अमृत सरोवर के सुंदरीकरण कार्य में हुई प्रगति के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान श्रीपति सिंह, गौरव सिंह, प्रधान चंद्रभान सिंह, राकेश सिंह, दिनेश सिंह, रोशन सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें