फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम के आपरेटर की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा पुल के पास बुधवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने जीआरपी को सूचना दी।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के नुनौटी गांव निवासी 28 वर्षीय राकेश पाल मध्य प्रदेश के सतना जिले के जल निगम में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। मां की तबीयत खराब चल रही थी। उनके उपचार के लिये घर आ रहा था। इस बीच बरौधा रेलवे पुल के पास ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। पैर भी लहूलुहान हो गया था। स्थानीय लोगों ने सुबह शव पड़ा देखकर जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी के लोग मौके पर पहुंचे। शव के पास उसका बैग, मोबाइल आदि मिला। बैग में रखी डायरी से उसकी शिनाख्त हुई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर गए। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था। पिता मजदूरी करते है। परिवार का खर्च वही संभालता था। उसकी मौत से पत्नी, मां और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें