मड़िहान। पटेहरा गांव में बाग में आम की रखवाली कर रही महिला को रविवार को दोपहर में सियार झाड़ी में खींच ले गए। महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग पहुंचते, तो सियार गंभीर रूप से घायल महिला को छोड़कर भाग गए। परिवार के लोग महिला को सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया है।
पटेहरा गांव स्थित करौंदा मजरे में आम का बाग है। बच्चे दोपहर में आम तोड़ने आते हैं। करौंदा निवासी छोटे की पत्नी तीजा रविवार को आम की रखवाली करने गई थी। कुछ सियार झुंड में आए और महिला पर हमला कर दिया। इसके बाद घायल महिला को घसीटकर झाड़ियों में ले गए। महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो सियार भाग गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और तीजा को मड़िहान अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।