फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति ने बटोरीं तालियां

Thu, 12 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंवारी कला स्थित श्री शिव प्रताप सिंह इंटर कालेज का 51 वां वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुति पर तालियां बटोरी। समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियाें को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान संस्थापक, प्रबंधक की मूर्ति का अनावरण भी किया गया।
विज्ञापन


वार्षिक समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि संत रविदास नगर के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया । मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा समाज के संबंधों, संस्काराें और बहुआयामी संस्कृति का निर्माता है। उन्हाेंने शिक्षा को बाजारवाद से बचाने का आहवान करते हुए कहा कि विद्या मंदिर केवल अक्षर ज्ञान का माध्यम ही नहीं है अपितु यहां सुसंस्कार एवं मानव सभ्यता का निर्माण भी होता है।

सांसद ने विद्यालय के संस्थापक राजर्षि स्व. लाल मदन पाल सिंह के मूर्ति का अनावरण करते हुए उन्हें नमन किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व आईएएस एमबी सिंह ने कहा कि 51 वर्ष पूर्व इस विद्यालय की स्थापना क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने और शिक्षा की ज्योति जलाने के लिए की गई थी, जिसकी स्थापना में राजर्षि जी का अथक परिश्रम रहा। विद्यालय के प्रबंधक बुद्धसेन सिंह ने अतिथियाें के प्रति आभार व्यक्त किया और प्रधानाचार्य हरिकृष्ण त्रिपाठी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन


सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के तहत सरस्वती पूजन एवं स्वागत गीत के साथ ही गायन, नृत्य, नाटक, देश भक्ति गीतों के माध्यम से बच्चाें ने समां बांध दिया। समारोह को बालेंदुमणि त्रिपाठी, राम आसरे शुक्ल, अयोध्या प्रसाद यादव, श्याम बहादुर सिंह, डा. एनके पांडेय, सुरेंद्र बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, कुबेर पांडेय आदि ने संबोधित किया। समारोह का संचालन उमेश चंद्र द्विवेदी ने किया। इस दौरान मनोज सिंह, अनिल सिंह, अशोक सिंह, गुलाब सिंह, दान बहादुर सिंह, विपुल सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें