नगर के बथुआ मार्ग पर लगा जाम, स्रोत संवाद
- फोटो : घटयात्रा में शामिल जैन समाज की महिलाएं। संवाद
मिर्जापुर। इमामबाड़ा-बथुआ मार्ग पर सोमवार को सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। दिनभर वाहन रेंगते रहे। इससे लोगों को परेशानी हुई। जाम से इमामबाड़ा, बथुआ, रमईपट्टी, रामबाग व कचहरी मार्ग पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। फतहां, वासलीगंज, तेलियरगंज, बसही, पुलिस लाइन, भरूहना व लालडिग्गी मार्ग पर भी जाम लगा रहा। आमतौर पर पांच मिनट का रास्ता तय करने में डेढ़ घंटे लग गए। दोपहर दो बजे के बाद जाम से छुटकारा मिल सका। शाम होते-होते फिर से जाम लग गया।