फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चौपाल में पेयजल, आवास और पेंशन के मुद्दे उठाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा क्षेत्र के सिटी, पहाड़ी तथा मझवां ब्लॉक के दो-दो ग्राम पंचायतों में बुधवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की तरफ से पेयजल, आवास, पेंशन, शौचालय आदि से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाए गए।
विज्ञापन

सिटी ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में आयोजित चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी पप्पू मोदनवाल और एडीओ आईएसबी इंद्रजीत सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास, शौचालय आदि की योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। इसी तरह नौहा में एडीओ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने पांच हजार की आबादी वाले ग्राम पंचायत में पानी की टंकी का निर्माण कराने की मांग की। पहाड़ी ब्लॉक के माधोपुर एवं चौहानपट्टी में आयोजित चौपाल में आवास, शौचालय, पेंशन, सड़क, खाद्यान्न आदि से संबंधित 10 आवेदन प्राप्त हुए। हानपट्टी में जाॅब कार्ड, आवास, पेंशन, शौचालय आदि से संबंधित 22 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मौके पर चार का निपटारा किया गया। इस दौरान संयुक्त खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय, सहायक विकास अधिकारी महेंद्र कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें