ड्रमंडगंज। रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़े मोड़ पर बुधवार को सुबह छह बजे अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इससे चालक और खलासी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक व खलासी को एंबुलेंस से न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज भेजवाया। वहां डॉक्टर ने पीएचसी हलिया रेफर कर दिया।
तमिलनाडु के थाना हरूर जिला द्रमुगिरि निवासी 40 वर्षीय चालक शक्ति दा तथा 50 वर्षीय खलासी रवि तमिलनाडु से ट्रक पर नारियल लादकर बिहार के गया जा रहे थे। बुधवार को सुबह ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़े मोड़ के पास अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए। लोगों की सूचना पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल चालक और खलासी को अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि हादसे में घायल चालक और खलासी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।