फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सोनाली के अंतरिक्ष जागरूकता आउटरीच प्रोग्राम को इसरो ने सराहा

विज्ञापन
सोनाली सिंह, सोशल मीडिया।
विज्ञापन
सक्तेशगढ़ राजगढ़ ब्लॉक के खम्हवा जमती गांव की निवासी सोनाली सिंह के अंतरिक्ष जागरूकता आउटरीच प्रोग्राम की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सराहना की है। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में सोनाली ने प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

बेंगलुरु स्थित यू.आर. राव उपग्रह केंद्र में आयोजित अखिल भारतीय तकनीकी सम्मेलन के दौरान सोनाली सिंह के कार्यों की विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने युवाओं और छात्रों के बीच अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए जो जागरूकता अभियान चलाया उसे इसरो के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने सराहा है। सोनाली खम्हवा जमती निवासी व्यवसायी अशोक सिंह की बेटी हैं। पिता ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सोनाली बचपन से ही मेधावी रही हैं। सोनाली अपनी पढ़ाई वाराणसी में रहकर कर रही थी। सोनाली की सफलता पर राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, बंटी सिंह, इंद्रजीत, सूर्य कमल सिंह, राहुल सिंह, विद्या शंकर सिंह, वीरेंद्र पाल, राजेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें