फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्टोर कीपर की अनियमितताओं की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त कार्यालय ने स्टोर कीपर निर्भय नारायण सिंह के खिलाफ मिली अनियमितताओं की शिकायत पर सीएमओ को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता संतोष कुमार मौर्य ने शपथपत्र के साथ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, निर्भय नारायण सिंह वर्ष 2021-22 में श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, कबीर चौरा वाराणसी से स्थानांतरित होकर मिर्जापुर में तैनात हुए थे।
आरोप है कि स्टोर में उनकी नियमित उपस्थिति नहीं रहती और वह कार्यालय समय में पूर्व तैनाती स्थल वाराणसी में पाए जाते हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि कर्मचारी कभी-कभार करीब एक घंटे के लिए कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराने के बाद लौट जाते हैं और बिना नियमित काम किए वेतन ले रहे हैं।
विज्ञापन

संतोष कुमार मौर्य ने इससे पहले 28 जनवरी 2025 को भी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने स्टॉक बुक में कर्मचारी की हस्तलिपि और बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं होने की जांच कराने की मांग की है। साथ ही मोबाइल नंबर की वैधानिक लोकेशन और कॉल विवरण की जांच कर वास्तविक उपस्थिति का सत्यापन कराने का अनुरोध किया है।
अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी ने सीएमओ को आरोपों की जांच कराने और कार्रवाई करने के लिए कहा है। सीएमओ केके मिश्रा ने बताया कि अपर आयुक्त का पत्र मिला है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें