फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नकली तेल बेचने वालों के खिलाफ जांच जारी, लालगंज में दो दुुकानदार पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में एक ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली तेल बनाए जाने की सूचना पर कंपनी की लीगल टीम बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पुलिस के साथ जगह-जगह दबिश देकर जांच करती रही। बृहस्पतिवार को लालगंज क्षेत्र से दो दुकानदारों को पुलिस ने उठाया है। इससे पहले कटरा कोतवाली क्षेत्र से तीन दुकानदारों को उठाया गया।
विज्ञापन

जिले में शहर कोतवाली, कटरा कोतवाली समेत कई और जगह नकली तेल बनाने तथा बेचने का धंधा लंबे समय से चल रहा है। आठ साल पहले पुलिस ने एक गोदाम से काफी मात्रा में एक ब्रांड का नकली तेल बरामद किया था। कार्रवाई के बाद भी नकली तेल बनाने काम चलता रहा। जिले में कई ब्रांड के नकली तेल बनाए और बेचे जा रहे है। एक बड़े औद्योगिक ग्रुप को जानकारी मिली कि मिर्जापुर में कंपनी के ब्रांड का नकली तेल बनाया जा रहा है। इसके बाद कोलकाता से कंपनी की लीगल टीम जिले में आई। टीम ने बीते बुधवार को कटरा कोतवाली पुलिस के साथ कई दुकानों और तेल के गोदाम में जाकर जांच की और तेल के नमूने लिए। जांच के बाद तेल नकली पाए जाने पर दबिश देकर तीन लोगों को पकड़ा गया। इस बीच बृहस्पतिवार को टीम ने लालगंज में दबिश देकर जांच की। वहां से दो लोगों को पकड़ा है। जांच का काम जारी है। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि एक कंपनी के ब्रांड का नकली तेल बनाए जाने की सूचना पर लीगल टीम ने कटरा क्षेत्र के बाद लालगंज थाना क्षेत्र में दुकानों में जांच की है। जांच के दौरान दो लोग पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें