फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अलग-अलग हादसों में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉ. सर्वेश कुमार पांडेय ने दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

धनसीरिया गांव निवासी (32) वर्षीय नागेंद्र कुमार बुधवार की रात अपने मकान की छत पर सोए हुए थे। रात में लघुशंका के लिए उठे थे। इसी दौरान छत से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजन सीएचसी राजगढ़ ले गए। दूसरी घटना में सोनभद्र जनपद के मगरदहा गांव निवासी 45 वर्षीय छोटू गेहूं की थ्रेसर से मड़ाई कर रहे थे। इस दौरान उनका दोनों हाथ थ्रेसर में चला गया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें