फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही बारिश, सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-गड्ढायुक्त सड़कों पर पानी भरने से आए दिन फिसलकर गिर रहे राहगीर और स्कूली बच्चे
विज्ञापन


मिर्जापुर। सोमवार को दिन में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं, लेकिन मुख्यालय से जुड़े अधिकांश सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में राहगीरों की जहां मुसीबत बढ़ गई है वहीं विद्यालय के लिए निकले साइकिल सवार बच्चे गड्ढों में फिसलकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। सोमवार की सुबह हुई बारिश से मुख्यालय से जुड़े रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर पक्कापोखरा से लेकर खजुरी नदी तक सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरा रहा। इसी तरह वीरशाहरपुर मार्ग पर धंसी सड़कों में भरे पानी से राहगीर परेशान रहे। सोमवार की दोपहर कुछ देर के लिए पड़े पानी के फुहार के बीच शाम को हुई बरसात से मुश्किलें बढ़ी रही। नगर में मंडलीय अस्पताल के सामने सड़क की पटरियों, रोडवेज परिसर और मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर भरुहना गांव के पास सड़क की पटरियां पानी में डूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें