फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में तेजी लाने का निर्देश

Wed, 13 May 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने विकास भवन सभागार में मंडल के तीनों जिलों के अधिकारियों की बैठक कर कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पूर्व सूचना दिए बगैर अधीक्षण अभियंता लघु सिंचाई के अनुपस्थित रहने तथा कार्यों में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण मांगा। वहीं सोनभद्र में बीआरजीएफ योजना से कराए जा रहे कार्यों के खराब प्रगति पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अनिल कुमार ने अपर मुख्य अधिकारी सोनभद्र को चेतावनी और गेहूं खरीद में तेजी नहीं लाने पर आरएम पीसीएफ को कड़ी फटकार लगाते हुए गेहूं खरीद में प्रगति लाने का निर्देश दिया।

समाज कल्याण निगम के संबंधित अधिकारी को जनपद भदोही में कराए जा रहे भवन निर्माण में प्रगति न लाने तथा जिलाधिकारी भदोही द्वारा खराब गुणवत्ता बताए जाने पर चेतावनी देते हुए कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य योजनाआें का तीनों जिलों के सीएमओ द्वारा समय से प्रगति रिपोर्ट न देने पर नाराजगी प्रकट करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि तीनाें जिले के सीएमओ के वेतन जेडी स्वास्थ्य के सत्यापन के बगैर आहरित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी प्रकार जिला प्रोवेशन अधिकारी सोनभद्र के बैठक में न आने तथा समय से रिपोर्ट न देने पर उनका वेतन उप निदेशक समाज कल्याण के सत्यापन के बिना आहरित नहीं किया जाएगा। लोहिया ग्रामों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि गर्मी को देखते हुए सभी हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर जहां भी कराना हो प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। पाइप पेयजल योजनाओं के ओवर हेड टैंकों की सफाई कराएं तथा सफाई कराने की तिथि टंकियाें पर अंकित किए जाएं।

 बैठक में लोक निर्माण विभाग, मनरेगा, सीसी रोड, कौशल विकास योजना, नहराें की सफाई, आंगनबाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ, माध्यमिक/प्राथमिक स्कूल भवनों, भंडार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान डीआईजी शिवसागर सिंह, तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, संत रविदास नरेंद्र शंकर पांडेय व सोनभद्र के डीएम संजय कुमार, अपर आयुक्त पीके तिवारी, रामचंद्र, सीडीओ अमित कुमार सिंह, महेंद्र कुमार, आरपी मिश्र, अपर जिलाधिकारी डीएस उपाध्याय, मनीलाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें