फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पंचायत सचिव और प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। सीडीओ ने बुधवार को गौरवा व उमरिया गांव स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। गौरवा गांव स्थित अस्थाई पशु आश्रय स्थल में गंदगी दिखने पर उन्हाेंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल में 80 फीसदी ही गोवंश दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

चन्नी में भूसा नहीं दिखाई देने उन्होंने पंचायत सचिव अरविंद कुमार व पशु चिकित्साधिकारी हलिया कमलेश कुमार से पूछताछ की। चारा के बावत पूछे जाने पर दोनों बगले झांकने लगे। गो आश्रय स्थल की खराब हालत पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कड़ी नाराजगी जताई और व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
गौरवा में लापरवाही पाए जाने पर सीडीओ ने बीडीओ को ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उमरिया पशु आश्रय स्थल में भी हर तरफ गंदगी दिखने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार, बीडीओ राजीव कुमार शर्मा, ज्वाइंट बीडीओ श्रीराम, एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव, प्रधान संघ के अध्यक्ष शिवबाबू सेठ, सचिव अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें