मिर्जापुर। अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास की बात तो करती है, लेकिन जातिगत जनगणना से इन्कार कर रही है। उन्होंने सरकार से जातिगत जनगणना कराने की मांग की। उन्होंने डॉ.सोनेलाल पटेल की मौत की सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की।
कृष्णा पटेल प्रयागराज के पीडी टंडन पार्क में आयोजित जनसभा के दौरान डाॅ. सोनेलाल पटेल पर हुए प्राण घातक हमले की याद में अपना दल कमरोवादी की तरफ से अनगढ़ रोड स्थित सरदार पटेल संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त 1999 में प्रयागराज के पीडी टंडन पार्क में जनसभा के दौरान डाॅ. सोनेलाल पटेल पर हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जातिगत जनगणना से इन्कार कर रही है। सरकार सबका साथ-सबका विकास की बात करती है लेकिन जब जातिगत जनगणना नहीं करा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि समाज में जिसकी जितनी हिस्सेदारी हो, उसको उतना न लाभ मिल सके, इसलिए जातिगत जनगणना करा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि अपना दल की स्थापना राज्य सत्ता पर काबिज होकर व्यवस्था परिवर्तन के लिए की गई थी। कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ते देख तत्कालीन मनुवादी सरकार ने जनसभा में डाॅ. सोनेलाल पटेल पर प्राणघातक हमला करवा कर मिशन को कमजोर करने का काम किया था, लेकिन मिशन रुका नहीं बढ़ता गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि 23 अगस्त 1999 को हुई बर्बरता के बाद कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे भी दर्ज कराए गए थे। जिसके बाद इस दिन को दूसरी आजादी की प्रथम क्रांति दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने डॉ.सोनेलाल पटेल पर हुए हमले की घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। इससे पहले कृष्णा पटेल ने भरुहना स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर जुलूस निकाल कर अनगढ़ स्थित सरदार पटेल संस्थान पहुंचीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल ने की। इस दौरान राजेश, सुरजीत सिंह पटेल, सुरेश सिंह पटेल, रमाशंकर सिंह पटेल, संतोष पटेल, रामराज पटेल, त्रिलोकी नाथ पटेल, मंगला पटेल, संदीप पटेल, सुरेंद्र पटेल, शारदा पटेल, संजय पटेल, मंजू देवी, रमाकांत पटेल आदि मौजूद रहे।