मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने सोमवार को पूर्वाह्न ट्रामा सेंटर के सामने नवीन अस्पताल भवन में कोविड-19 के दृष्टिगत रोकथाम व बचाव के कार्यों की समीक्षा की।
कोरोना जांच के लिये लिये जा रहे सैंपल की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि विभिन्न माध्यम से किये जा रहे जांच को बढ़ाया जाए। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि छह सितंबर को एंटीजेन के द्वारा 1081 टेस्ट किये गये। उन्होंने बताया कि ट्रूनाट के द्वारा प्रतिदिन लगभग 11 टेस्ट किये जा रहे हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि प्रति दिन कम से कम 20 टेस्ट ट्रूनाट के द्वारा लिया जाय। इसी प्रकार आरटीपीसीआर के द्वारा भी जॉंच बढाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जॉंच बढ़ाई जाए। जो पॉजिटिव आए उसे तत्काल इसकी रिपोर्ट दी जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. आलोक कुमार, डिप्टी कलेक्टर रोशनी यादव के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।