चुनार (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के चेराकेपुरा गांव के पास मंगलवार की रात ब्रेकर पर बाइक फिसलने से अदलहाट थाने में तैनात उप निरीक्षक घायल हो गए। हादसे में उनका बांया पैर फ्रैक्चर हो गया।
सूचना पर पहुंचे चुनार कस्बा चौकी प्रभारी ने घायल उप निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय को नरायनपुर स्थित एक निजी अस्पताल भेजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को अदलपुरा बड़ी शीतला माता मंदिर से ड्यूटी कर रात लगभग 12 बजे अदलहाट लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में हादसे में घायल हो गए।