फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दरोगा का नहीं उठा फोन, कमरे का दरवाजा बंद होने से पुलिस रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के जिला कारागार के पास किराए के मकान में रह रहे दरोगा का मोबाइल फोन नहीं उठने और कमरे का दरवाजा बंद होने से पुलिस परेशान हो गई। बाद में दरवाजा तोड़ा गया तो दरोगा कमरे में सोते मिले। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली में शशि मोहन दास दरोगा के पद पर तैनात हैं। रात में ड्यूटी करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह उनका फोन नहीं उठने पर पुलिस परेशान हो गई। पुलिस ने 24 बार फोन किया और फोन नहीं उठा। इस पर पुलिस परेशान हो गई। कमरे पर जाकर आवाज लगाई, परंतु दरवाजा नहीं खुला। बाद में दरवाजा तोड़ना पड़ा। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि दरोगा शशि मोहन दास रात में ड्यूटी करने के बाद सुबह चार बजे अपने कमरे पर गए। वह सो रहे थे। उनका फोन साइलेंट पर था। फोन करने पर नहीं उठा तो उनके कमरे पर सिपाही गए। आवाज लगाई, परंतु दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो वे सोते हुए मिले। कूलर की आवाज से उनको फोन का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें