फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने की अधिवक्ता पुत्र की पिटाई, अधिवक्ताओं ने घेरा थाना

विज्ञापन
अधिवक्ता पुत्र की दरोगा द्वारा पिटाई करने पर थाने पहुंचे अधिवक्ताओं से बात करते एएसपी सिटी संजय ? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट के पास शुक्रवार की शाम एक दरोगा ने अधिवक्ता पुत्र की पिटाई कर दी। साथ ही थाने लाकर लॉकअप में बंद कर उसे पीटा। जानकारी होने पर अधिवक्ता व उनके साथी थाने का घेराव कर दरोगा खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी होने पर एसपी सिटी व सीओ सिटी मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं से बात कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता पुत्र ने आरोपी दरोगा के खिलाफ तहरीर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गैबी घाट निवासी अधिवक्ता ओम नारायण मिश्रा का पुत्र 22 वर्षीय रजत मिश्रा भरुहना स्थित विंध्यवासिनी महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। वह शुक्रवार की शाम को रिजल्ट लेने के लिए प्रिंसिपल प्रवीन सेठी के घर कोट घाट गया हुआ था। रिजल्ट लेकर वापस घर लौट रहा था रास्ते में नार घाट के पास उसके साथी मिल गए। वहां पर शहर कोतवाली के दरोगा ने रजत मिश्रा व उसके साथियों को रोका। मास्क में लगाने पर चालान काटने लगे। रजत का साथी मास्क नहीं लगाया था, इस पर उसका चालान काटने लगे। रजत का आरोप है कि दरोगा ने उसके साथी का चालान काटने के दौरान उसे गाली देकर भगाया। ना जाने पर पिटाई की। इसके बाद थाने लाकर लॉकअप में बंद कर पीटा। अधिवक्ता पुत्र की पिटाई होने की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता शहर कोतवाली पहुंचकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। सूचना पर एएसपी संजय कुमार मौके पर पहुंचे को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें