फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिला कारागार का किया निरीक्षण, सुविधाओं की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान कारागार के बैरकों में बंदियों के बैग आदि की जांच की गई। इसके बाद भोजनालय में पहुंचकर अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने कारागार के अस्पताल में पहुंचकर बीमार रोगियों से बात कर दवा तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। महिला बैरक में पहुंचकर महिला बंदियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। महिला बंदियों के साथ रह रहे उनके छोटे बच्चों के लिए दूध, बिस्किट आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी बैरकों के निरीक्षण के दौरान बंदियों से कहा कि यदि उनके पास किसी कारणवश अधिवक्ता न हों तो वे कारागार अधीक्षक के माध्यम से आवेदन भेजवा सकते हैं। उन्हें सरकारी वकील उपलब्ध कराया जाएगा। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को जनपद न्यायाधीश तथा जिलाधिकारी की तरफ से नए कपड़े तथा चाकलेट प्रदान किए गए। इससे पहले कारागार अधीक्षक के कक्ष में लगाए गए सीसीटीवी को फुटेज को देखा। इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश लाल बाबू यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर मनोज गुप्ता, जिला कारागार अधीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें