फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः विदाई के लिए पत्नी राजी नहीं हुई तो मासूम को जमीन पर पटका, मौत, आरोप पिता गिरफ्तार

Fri, 08 May 2020 05:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के राजापुर गांव में विदाई कराने ससुराल गए पति को पत्नी का इनकार इतना नागवार लगा कि उसने बृहस्पतिवार रात आठ महीने की बेटी को जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के उसका गांव निवासी मुन्नालाल बिंद की शादी दो वर्ष पूर्व लहंगपुर चौकी क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी उमाशंकर बिंद की पुत्री मुन्नी से हुई थी। शादी के बाद उनको पुत्री हुई। मुन्नी लॉकडाउन से पहले पुत्री वैष्णवी के साथ मायके चली आई थी। मंगलवार को मुन्नालाल पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा।

बृहस्पतिवार रात उसने पत्नी की विदाई की जिद पकड़ ली। लेकिन मुन्नी ने जाने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों में बहस होने लगी। इस दौरान बेटी मुन्नी उसकी गोद में थी। आरोप है कि विवाद के दौरान मुन्नालाल ने बेटी को छीन कर जमीन पर पटक दिया। इससे मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृृत घोषित कर दिया। मुन्नी के पिता उमाशंकर बिंद ने थाने में तहरीर देकर मुन्नालाल पर मासूम को पटकने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि युवक पत्नी की विदाई कराने आया था। पत्नी के इनकार करने पर विवाद के दौरान छीना-झपटी में बालिका गिरकर घायल हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें