फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्नान के दौरान मासूम की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। बंजारी कला गांव स्थित ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए पांच वर्षीय बालक की शनिवार को नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

बंजारी कला गांव के बंगलहवा मोहल्ला निवासी मुनीब कोल की बेटी की बीते 12 जुलाई को शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के छापर हनुमानगंज निवासी मुनीब की बेटी छोटकी तथा दामाद मिथुन कोल पांच वर्षीय पुत्र संदीप व परिजनों के साथ बंजारी कला गांव आए थे। शादी समारोह संपन्न होने के दूसरे दिन छोटकी का पुत्र संदीप शनिवार को ननिहाल के अन्य बच्चों के साथ गांव स्थित सेवटी नदी के कुंडा घाट पर नहाने गया था। जहां गहरे पानी में जाने से संदीप की डूबने से मौत हो गई। साथ गए अन्य बच्चे चीख-पुकार करते हुए घर पहुंचे। संदीप के नदी में डूबने की जानकारी दी। परिजन दौड़ते हुए नदी तक पहुंचे। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद संदीप के शव को नदी से बाहर निकाला। संदीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिए माता-पिता रोते-बिलखते शव लेकर प्रयागराज अपने घर चले गए। संदीप के पिता मिथुन कोल का कहना है कि नदी में स्नान के दौरान पुत्र की डूबने से मौत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर घर चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें